1 min read
•2 hours ago
भास्कर अपडेट्स:मुंबई में ₹9.22 करोड़ा का तस्करी वाला गोल्ड जब्त, जवेरी बाजार में DRI की रेड
bhaskar.com
Tuesday, February 10, 2026
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने ‘ऑपरेशन गोल्ड मेल्टडाउन’ के तहत जवेरी बाजार में एक्टिव सोना गलाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। उनके पास से 5.8 किलोग्राम तस्करी किया गोल्ड जब्त किया। इसकी कीतम करीब ₹9.22 करोड़ बताई गई है। टीम के मुताबिक इस गोल्ड को वैक्स कैप्सूल के जरिए भारत...
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने ‘ऑपरेशन गोल्ड मेल्टडाउन’ के तहत जवेरी बाजार में एक्टिव सोना गलाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। उनके पास से 5.8 किलोग्राम तस्करी किया गोल्ड जब्त किया। इसकी कीतम करीब ₹9.22 करोड़ बताई गई है। टीम के मुताबिक इस गोल्ड को वैक्स कैप्सूल के जरिए भारत लाया गया था। टीम को मौके से गुप्त गोल्ड मेल्टिंग यूनिट, तस्करी से जुड़े रिकॉर्ड, गलाने-ढालने के उपकरण और बुलियन मार्किंग डाई बरामद हुई। आज की अन्य बड़ी खबरें… हैदराबाद डीआरआई ने तेलंगाना में बाघ के नाखून और दांत जब्त किए, 2 हिरासत में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) हैदराबाद की जोनल यूनिट ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात बाघ के नाखून और तीन कैनाइन दांत जब्त किए हैं। ग्रे मार्केट में बिक्री की सूचना पर दो तस्करों को पकड़ा गया, जिनके पास से ये वन्यजीव अंग बरामद हुए। बाघ (Panthera tigris) वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 में लिस्ट है, इसके अंगों का व्यापार दंडनीय अपराध है। जब्त सामग्री और दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए तेलंगाना वन विभाग को सौंप दिया गया है।
Read the full article
Continue reading on bhaskar.com
