2 min read
•1 hours ago
भाजपा की रितु तावड़े BMC महापौर पद की उम्मीदवार:शिंदे गुट ने संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर के लिए चुना; चुनाव 11 फरवरी को
bhaskar.com
Saturday, February 7, 2026
मुंबई में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए BJP और शिवसेना ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। BJP ने रितु तवाड़े को मेयर का उम्मीदवार बनाया है, जबकि शिवसेना ने संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर पद के लिए चुना है। मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों के नाम फाइनल होने के बाद अब चुनाव अधिकारी के पा...
मुंबई में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए BJP और शिवसेना ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। BJP ने रितु तवाड़े को मेयर का उम्मीदवार बनाया है, जबकि शिवसेना ने संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर पद के लिए चुना है। मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों के नाम फाइनल होने के बाद अब चुनाव अधिकारी के पास मेयर पद के लिए उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया जाएगा। इसके बाद 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे मेयर का चुनाव होगा। संभावना है कि शिवसेना ठाकरे गुट भी इस चुनाव में मेयर पद के लिए उम्मीदवार खड़ा करेगा। BJP नेता अमित सातम ने रितु तवाड़े का नाम घोषित किया। तवाड़े वार्ड 132 की कॉरपोरेटर हैं। शिवसेना के सचिव संजय मोरे ने कहा कि घाड़ी अगले 15 महीने तक डिप्टी मेयर के रूप में काम करेंगे। घाडी पहले शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ कॉरपोरेटर थे। बाद में उन्होंने एकनाथ शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना जॉइन की। घाडी वार्ड 5 से चुने गए थे। रितु तवाड़े 8वीं महिला मेयर हो सकती हैं… शिवसेना 15 महीने पर बदलेगी डिप्टी मेयर शिवसेना ने डिप्टी मेयर का पद चार हिस्सों में बांटकर चार अलग-अलग पारष्दों को मौका देने का फैसला किया है। यह कदम पार्टी के भीतर संतुलन बनाए रखने और वरिष्ठ नेताओं को मौका देने के लिए लिया गया है। बेजेपी सबसे बड़ी पार्टी
227 सदस्यीय BMC चुनाव में BJP 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। बीजेपी को कुल 11,79,273 वोट (21.58%) मिले थे। BJP के सभी विजेता उम्मीदवारों का कुल वोट शेयर 45.22% रहा। उसके गठबंधन साथी शिवसेना (शिंदे गुट) ने 29 सीटें जीतीं।
Read the full article
Continue reading on bhaskar.com

