Back to News
🇮🇳
1 hours ago

मेघालय में अवैध कोयला खदान में धमाका, 16 की मौत:कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

bhaskar.com

Thursday, February 5, 2026

2 min read
मेघालय में अवैध कोयला खदान में धमाका, 16 की मौत:कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Share:

मेघालय के ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को अवैध कोयला खदान में धमाका हो गया। हादसे में कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई। कई मजदूरों के अब भी खदान में फंसे होने की आशंका है। यह जानकारी राज्य की पुलिस महानिदेशक आई. नोंग्रांग ने दी। बचाव दल राहत और खोज अभियान में लगे हुए हैं। यह हादसा सुबह थां...

मेघालय के ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को अवैध कोयला खदान में धमाका हो गया। हादसे में कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई। कई मजदूरों के अब भी खदान में फंसे होने की आशंका है। यह जानकारी राज्य की पुलिस महानिदेशक आई. नोंग्रांग ने दी। बचाव दल राहत और खोज अभियान में लगे हुए हैं। यह हादसा सुबह थांग्स्कु इलाके में हुआ। पुलिस महानिदेशक ने कहा,अब तक 16 शव बरामद किए जा चुके हैं। धमाके के समय खदान के अंदर कितने मजदूर थे, यह अभी साफ नहीं है। और लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसे की 3 तस्वीरें: एक घायल शिलांग रैफर ईस्ट जैंतिया हिल्स के SP विकाश कुमार ने बताया कि एक घायल व्यक्ति को पहले सुतंगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए शिलांग के अस्पताल में रैफर किया गया। पुलिस के मुताबिक विस्फोट कोयला खनन के दौरान हुआ और यह खदान अवैध रूप से चल रही थी। धमाके का कारण पता नहीं धमाके का कारण के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। दरअसल, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने साल 2014 में मेघालय में रैट-होल कोयला खनन और अन्य अवैज्ञानिक खनन तरीकों पर रोक लगा दी थी। यह रोक पर्यावरण को होने वाले नुकसान और मजदूरों की सुरक्षा को देखते हुए लगाई गई थी। साथ ही, ऐसे तरीकों से निकाले गए कोयले के अवैध परिवहन पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। रैट होल माइनिंग में बहुत संकरी सुरंगें खोदी जाती हैं रैट-होल माइनिंग में बहुत संकरी सुरंगें खोदी जाती हैं, जिनकी ऊंचाई आमतौर पर 3-4 फीट होती है। मजदूर इन्हीं सुरंगों में घुसकर कोयला निकालते हैं। ये सुरंगें इतनी छोटी होती हैं कि उनमें एक समय में केवल एक व्यक्ति ही जा सकता है। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी इस प्रतिबंध को बरकरार रखा और केवल वैज्ञानिक, नियंत्रित और पर्यावरण सुरक्षा के नियमों के तहत ही खनन की अनुमति दी। --------------------- ये खबर भी पढ़ें: मणिपुर की नई डिप्टी सीएम नेमचा किपगेन का विरोध:कुकी ग्रुप्स ने बंद बुलाया: आज से विधानसभा का सत्र मणिपुर में आज से विधानसभा का नया सत्र शुरू हो रहा है। यह सत्र नए मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद बुलाया गया है। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने गुरुवार शाम 4 बजे से सत्र बुलाया है। पढ़ें पूरी खबर…

Read the full article

Continue reading on bhaskar.com

Read Original

More from bhaskar.com